अर्जुन-मलाइका की शादी में देरी होने की बड़ी वजह बनी ये कपूर बहन, एक्टर ने खुद किया खुलासा | Bollywood Life हिंदी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। इन दिनों की शादी की खबरें आए दिन चर्चा का विषय बनती है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘मेरी शादी से पहले वो बहन अंशुला कपूर की शादी का इंतजार कर रहे हैं। अंशुला की शादी के बाद मैं फिर अपनी शादी के बारे में सोचूंगा।’ इस विषय पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने आगे कहा- ‘मुझे इस पर यकीन है कि ये सभी चीजें अपने आप होती हैं। अगर अंशुला किसी को पसंद करती है तो मैं भी अपनी सहमती उसे दूंगा। अगर अपनी शादी के लिए अंशुला और कुछ दिनों रुकना चाहती है तो मैं भी इंतजार करना चाहती हूं।’

मलाइका अरोड़ा को वरुण धवन के फैन ने किया ट्रोल तो भड़के अर्जुन कपूर, श्रीदेवी-बोनी के रिश्ते से की थी तुलना

अर्जुन कपूर ने इस पर बात करते हुए आगे कहा- ‘शादी पर अंशुला का बहुत विश्वास है, इसलिए मैं करता हूं। हमने अपने जीवन में बहुत कुछ देखा है इसके बावजूद हम दिनों का विश्वास शादी पर है। अंशुला कपूरइस समय अपने काम पर फोकस कर रही हैं। इस लिए हम में से किसी ने भी उनकी शादी के बारे में उनसे बात नहीं की है।’

‘इडियाज मोस्ट वांटेड’ स्क्रीनिंग: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने खुल्लम खुल्ला किया अपने प्यार का ऐलान

आपको बता दें, हाल ही में अर्जुन कपूर फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ में दिखाई दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पा रही हैं। ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ रिलीज से पहले अर्जुन कपूर ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया था। जब फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी तब मलाइका अरोड़ा इस दौरान दिखाई दी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अर्जुन और मलाइका एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए थे। इन दिनों की ये तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ के बाद अर्जुन कपूर ‘पानीपत’ में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article