श्रीलंका की वादियों का मजा लूट रही है Jacqueline Fernandez
बॉलीवुड स्टार और दीवा जैकलीन फर्नांडीज अपने बर्थडे पर श्रीलंका की सैर के लिए रवाना हुई थी। अभी भी जैकलीन श्रीलंका में ही है और यहां की वादियों का जमकर लुत्फ उठा रही है। जैकलीन अपने टूर की फोटोज लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस के साथ इस ट्रिप की यादें शेयर कर रही है। देखिए फोटोज-
दोस्तों संग बिता रही हैं मस्ती भरे पल
जैकलीन इस ट्रिप पर अपने दोस्तों के साथ गई हुई है और यहां जमकर अपने फ्रैंड्स के साथ इन हसीन पलों का मजा ले रही है।
श्रीलंकाई ब्यूटी का निखरा निखार
जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंकाई ब्यूटी है। वो अपने जन्मदिन के खास मौके पर होमलैंड गईं और यहां बेहद खास वक्त बिता रही है।
फैंस को करवाया श्रीलंका का दीदार
इस ट्रिप की फोटोज शेयर कर जैकलीन अपने फैंस को यहां की खूबसूरती का दीदार करा रही है।
एयरलाइन्स ने भी किया बॉलीवुड स्टार को ग्रीट
ये फोटो शेयर करते हुए जैकलीन ने बताया कि कैसे उन्हें श्रीलंका की एयरलाइन ने जन्मदिन के दिन स्पेशल तरीके से ग्रीट किया है।
फुलटुश जारी है मस्ती
इस वीडियो के जरिए जैकलीन ने बताया कि किस तरह वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही है।
बीच किनारे मनाई थी पार्टी
जैकलीन ने अपने जन्मदिन की प्रटी बीच किनारे मनाई थी। इसकी जानकारी उन्होंने इस वीडियो को शेयर करके दी।
समंदर किनारे की जमकर मस्ती
जैकलीन ने इस दौरान समंदर किनारे जमकर मस्ती की। जैकलीन की ये फोटोज देख आपका भी समंदर की ओर जाने का मन करने लगेगा।
Source: Read Full Article