'पीएम नरेंद्र मोदी' के कारण विवेक ओबरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने तुरंत बढ़ाई सुरक्षा | Bollywood Life हिंदी

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय बहुत जल्द फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नरेंद्र मोदी के किरदार में दिखाई देंगे। अपने इस किरदार को लेकर विवेक ओबरॉय काफी चर्चा में चल रहे हैं। पिछले दिनों एक इवेंट के साथ मेकर्स ने इस फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज किया था। जोकि नरेंद्र मोदी के चाहने वालों ने काफी पसंद किया था। विवेक ओबरॉय की ये फिल्म इस शुक्रवार की रिलीज होने वाली है। इससे पहले विवेक जमकर इसका प्रमोशन भी करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब अभिनेता विवेक ओबरॉय को इसके चलते हाल ही में फोन पर धमकियां भी मिली थी। इस धमकियों की गंभीरता से लेते हुए विवेक ओबरॉय बुधवार को मुंबई पुलिस स्टेशन में पहुंच गए उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में कर दी। इसके बाद विवेक ओबरॉय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगी विवेक ओबरॉय की ‘पीएम नरेंद्र मोदी’

खबर के अनुसार, विवेक ओबरॉय फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें ये धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने भी विवेक ओबरॉय को इंटेलीजेंस के इनपुट्स के बाद प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। इसके बाद अब अगले कुछ दिनों तक विवेक ओबरॉय के सुरक्षा में दो कांस्टेबल तैनात होंगे। मिली जानकरी के अनुसार, मुंबई के जुहू पुलिस ने उनको ये सुरक्षा प्रदान की है।

विवेक ओबरॉय ने उड़ाया सलमान खान का मजाक, कहा ‘मैं आज भी यहीं हूं और…’

गौरतलब है कि विवेक ओबरॉय इन दिनों फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा विवादित ट्वीट को लेकर भी चर्चा का विषय बने हुए है। हाल ही में विवेक ओबरॉय ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन पर बना मीम को साझा किया था। सोशल मीडिया पर इस तरह का मीमा जारी करने ने बाद विवेक ओबेरॉय चौतरफा आलोचना हुई थी। इस विषय पर बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय ने कहा- ‘मेरी इसमें क्या गलती है तो मैं माफी मांगूं’। लेकिन जब इसको लेकर और विवाद बढ़ा और महिला आयोग इसको लेकर और सक्रियता हुई तो विवेक ओबरॉय ने बैकफुट पर आ गए। उन्होंने ने विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया और माफी भी मांगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article