फैमिली वैडिंग में शिरकत करने पहुंची सुहाना खान
शाहरूख खान की लाड़ली सुहाना खान भले ही बॉलीवुड से अभी दूर हो लेकिन वो आए दिन अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती है। कभी उनको अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है तो कभी परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। हाल ही में सुहाना को वैडिंग में हिस्सा लेते हुए देखा गया था। इस शादी में सुहाना बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। देखें तस्वीरें-
फैमिली वैडिंग में सुहाना ने मचाया धमाल
सोशल मीडिया पर सुहाना की कुछ तस्वीरें लोगों का काफी पसंद आ रही हैं जिसमें वो एक फैमिली वैडिंग में धमाल मचाती नजर रही हैं।
कजिन्स के साथ की मस्ती
सुहाना मेंहदी और हल्दी की रस्मों के दौरान पहुंची थीं। ऐसे में उन्होंने अपने कजिन्स के साथ खूब मस्ती करती नजर आई। अब शादी का घर है और वहां पर सारे कजिन्स धमाल न मचाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
कैमरे को भी बना लिया अपना दोस्त
सुहाना अपनी कजिन्स के साथ फोटो क्लिक करवाने में इतना बिजी हो गई कि उनको देख कर लग रहा है जैसे कि उन्होंने कैमरे को भी अपना दोस्त बना लिया है।
सुहाना का मेहंदी लव
इस दौरान सुहाना अपने हाथों में मेहंदी लगाए नजर आई। अब शादी के माहौल में मेहंदी लगवाना तो सबसे जरूरी काम है, ऐसे में सुहाना भला इस काम से पीछे कैसे रह सकती हैं।
सुहाना का शानदार अंदाज
मेंहदी सेरेमनी के दौरान सुहाना लाइट ग्रीन कलर के सूट में नजर आई। सुहाना के इस सूट पर सिल्वर कलर का डिजाइन बना हुआ था। इस लुक में सुहाना काफी जंच रही थीं।
जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया
सुहाना इपने आउटफिट में इतनी शानदार लग रही है कि जिसने भी उनकी तस्वीरें देखा बस देखता ही रह गया।
एथिनिक ड्रेस में सुहाना ने लूटी महफिल
शादी में सुहाना ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। इस ड्रेस के साथ सुहाना ने एथनिक ज्वैलरी कैरी की थी। खबरों की माने तो अपनी पढ़ाई खत्म करके सुहाना बहुत जल्द बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
कुछ समय पहले ही सुहाना के कजिन्स ने उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। शेयर करने के कुछ देर बाद ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।
Source: Read Full Article