मलाइका अरोड़ा को वरुण धवन के फैन ने किया ट्रोल तो भड़के अर्जुन कपूर, श्रीदेवी-बोनी के रिश्ते से की थी तुलना | Bollywood Life हिंदी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिश्ते के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्दी ही शादी भी करने वाले हैं लेकिन अभी तक खुद इन दोनों ने ही इन खबरों को गलत बताया है। हालांकि अपने अफेयर की खबरों पर ये दोनों ही चुप्पी बनाए रखते हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये दोनों पहली बार मीडिया के सामने हाथों में हाथ डाले नजर भी आए थे। ऐसा लग रहा था कि मानों दोनों अपने रिश्ते के बारे में जमाने के सामने खुलकर इजहार करना चाहते हैं लेकिन शादी की खबरों के बारे में जरुर पहली बार अर्जुन कपूर ने खुलकर बात की।

अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ के प्रमोशन के दौरान जरुर अपनी शादी की खबरों पर कहा था कि वो जब अपने रिश्ते को नहीं छुपाते हैं तो भला शादी के बारे में क्यों छुपाएंगे। अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को जहां कई लोगों की ओर से स्वीकृति मिलती दिख रही है तो वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो इस रिश्ते पर कमेंट करने से नहीं चूकते। हाल ही में एक ट्रोलर ने अर्जुन कपूर से उनके रिश्ते पर सोशल मीडिया पर सवाल कर लिया। लेकिन अर्जुन कपूर ने तुरंत इस ट्रोलर को एक बढ़िया कमेंट कर उसको चुप करा दिया। बांद्रा में मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के लाडले बेटे अरहान, देखें तस्वीरें

ट्रोलर ने अर्जुन कपूर से सवाल करते हुए पूछा था, ‘आप अपने पापा की दूसरी बीवी से नफरत करते रहे क्योंकि आपके पापा ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। लेकिन अब खुद आप अपने से 11 साल बड़ी महिला को डेट कर रहे हो जिसका एक टीनएज बच्चा भी है। डबल स्टैंडर्ड क्यों, अर्जुन।’ सलून के बाहर खिलखिलाती हुई नजर आई मलाइका अरोड़ा, देखें लेटेस्ट तस्वीरें


इस पर तुरंत अर्जुन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम। हमने एक सम्मानीय दूरी बनाए रखी। अगर मैं ऐसा करता तो भला मैं अपने पापा, जान्हवी और खुशी के साथ दुख की घड़ी में कैसे खड़ा रहता… टाइप करना, और किसी को जज करना बेहद आसान है। थोड़ा सोचिए। आप वरुण धवन की फैन हो तो इसीलिए मुझे लगा कि मुझे आपको बताना चाहिए कि उनकी फोटो को डीपी बनाकर नफरत न फैलाएं।’ बहन अंशुला की शादी के बाद मलाइका अरोड़ा संग घर बसाएंगे अर्जुन कपूर ? जानिए एक्टर का जवाब

देखिए ट्वीट-

अर्जुन कपूर के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस तुरंत उनके समर्थन में आ गए। अर्जुन कपूर को उनके फैंस ने कहा कि वो इन सब बातों की परवाह न करें और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें।

देखिए ट्वीट्स-

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब धीरे-धीरे अपने रिश्ते को लेकर खुलने लगे हैं। हालांकि इनका ये प्यार शादी की सीढ़ी तक पहुंच पाएगा या नहीं… और अगर हां तो कब तक… ये अभी तक एक अबूझ पहेली है। जैसे ही इस बारे में कुछ अपडेट हाथ लगेगा हम जरुर इसे आप तक पहुंचाएंगे।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article