मुंबई में स्पॉट हुई खुशी कपूर
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर आज अपने मिस्ट्री बॉय के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमती देखी गई। खुशी के साथ यह मिस्ट्री बॉय कौन था यह तो किसी को नहीं पता लेकिन इसे जाने देख खुशी कुछ खास खुश नजर नहीं आई।
मिस्ट्री बॉय के साथ दिखी खुशी
खुशी कपूर ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में कदम न रखा हो लेकिन उनकी खबरें लगातार मीडिया में आती रहती हैं। आज वो अपने एक खास दोस्त के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई।
कैजुअल कपड़ों में नजर आई खुशी
खुशी की जो तस्वीरें हमारे हाथ आई हैं, उनमें वो काले रंग के कैजुअल कपड़ों में दिख रही हैं।
मीडिया से बचने की कोशिश में दिखी खुशी
खुशी कपूर जब सड़क पर आई तो उन्हें सामने मीडिया दिख गई। इसके बाद उन्होंने कैमरे से बचने की नाकाम कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पायी।
मुड़-मुड़ कर मिस्ट्री बॉय को देखती रही
खुशी कपूर का मिस्ट्री बॉय जब उनसे दूर जाने लगा तो वो उसे मुड़-मुड़ कर देखती रही। ऐसा लग रहा था कि वो नहीं चाहती थीं कि वो अपने मिस्ट्री बॉय से दूर हो।
गाड़ी में बैठती खुशी
खुशी कपूर ने जैसे ही अपने दोस्त को बाय कह दिया, वैसे ही वो तुरंत गाड़ी में बैठ गई। ऐसा लग रहा था कि वो नहीं चाहती थीं कि मीडिया उनकी तस्वीरें ले।
जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
अगर मीडिया से सामने आ रही खबरों की मानें तो खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। जाह्नवी कपूर के बाद पापा बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी को भी बॉलीवुड में हीरोइन के तौर पर देखना चाहते हैं।
आर्यन खान के अपोजिट आ सकती हैं नजर
बताया जा रहा है कि करण जौहर खुशी कपूर को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के अपोजिट साइन करने की सोच रहे हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर करण जौहर ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
Source: Read Full Article