हाल ही में बिग बॉस 13 का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में विकास गुप्ता मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)के इस सीजन में मेकर्स फैंस को एक से बढ़ कर एक झटका देने में लगे हुए हैं। फिनाले की तारीख आगे होने के बाद से ही शो में कंटेस्टेंट्स का आना जाना तो जैसे लगा ही हुआ है। बिग बॉस 13 के वीकेंड के वार में विकास गुप्ता ने जबरदस्त एंट्री मारी थी। वह बात अलग है कि, विकास गुप्ता को घर में देखकर कई सदस्य काफी नाखुश नजर आए। अब ये बात तो हर कोई जानता है कि, विकास गुप्ता को बिग बॉस के घर का मास्टरमाइंड कहा जाता है। ऐसे में विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के आने से हर किसी को खतरा सता रहा है।
Source: Read Full Article